लैंसडौन। होटल में ठहरे बाहरी लोगों की सूचना न देने पर तहसील प्रशासन ने जयहरीखाल के दो होटल सीज कर दिए। इसके साथ ही बगैर पास होटल में ठहरे इन लोगों को भी लौटा दिया गया गया।
राजस्व क्षेत्र जयहरीखाल की राजस्व उप निरीक्षक वंदना टम्टा ने बताया कि होटल में ठहरे लोगों में चार मेरठ से और चार लोग हरियाणा से सैर सपाटे के लिए पहुंचे थे। जांच में इनके पास उत्तराखंड में प्रवेश करने से संबंधित कोई अनुमति पत्र नहीं मिला।
एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल के निर्देश पर इन्हें लौटा दिया गया। बताया कि कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जयहरीखाल क्षेत्र के कुछ होटलों को प्रवासियों के लिए अधिग्रहीत किया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को ठहराने के लिए प्रशासन की इजाजत जरूरी है। दोनों होटल स्वामियों ने प्रशासन की इजाजत बगैर बाहरी लोगों को ठहराया था। सूचना भी नहीं दी थी। इसीलिए दोनों होेटलों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक रमेश रावत, राजस्व उप निरीक्षक हुकुम सिंह रावत, होम गार्ड मनोज रावत आदि शामिल रहे।