यूथ कांग्रेस ने खोह नदी में रिवर ट्रेनिंग के नाम पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि मानकों के विपरीत खनन करने वाले पट्टाधारकों पर अर्थदंड के साथ ही कार्रवाई की जाए।
शनिवार को पार्षद सूरज प्रसाद कांति की अगुवाई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसील में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सत्तारूढ़ दल की शह पर खोह नदी का सीना छलनी कर दिया गया है। कई बार की शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों में अमितराज सिंह, अनिल रतूड़ी, नरेश कोटनाला, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, शुभम शर्मा, राकेश शर्मा, सौरभ पांडे, सुमित रावत, भाष्कर, सोहन सिंह सैनी, राजा आर्य, पवन नेगी, संजीव गौड़ शामिल थे। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि नदियों का टेक्निकल ज्वाइंट इंस्पेक्शन कराया जा रहा है।