फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर व पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर तीसरा इंजन लगाएं : अनिल बलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कोटद्वार के विकास के लिए तीसरे इंजन के रूप में भाजपा के मेयर व पार्षद होने जरूरी हैं। उन्होंने 23 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में नगर में बाइक रैली भी निकाली।मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता बदरीनाथ मार्ग स्थित टाटा मोटर्स के पास एकत्र हुए। यहां से उन्होंने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गापुरी पहुंची। इस मौके पर आयोजित सभा में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से जो वादे किए थे।
उन्हें एक-एक कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। कहा कि कंडी मार्ग जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे लोगों को राजधानी देहरादून और हरिद्वार आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर वह कण्वाश्रम आएंगे और अयोध्या की तर्ज पर कण्वाश्रम के विकास के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मेयर समेत सभी 40 पार्षद भाजपा के ही होंगे। जिन लोगों का पार्टी से निष्कासन हुआ है। उन्हें किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, राजगौरव नौटियाल, मेयर प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत, चुनाव प्रभारी राकेश गिरी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, पूर्व पार्षद कमल नेगी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन पार्षद प्रत्याशी सौरव नौडियाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें