फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग ने लिया आग का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन रेंज की फरसूला बीट में उठते धुएं को देखकर काफी फासले पर रह रहे ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। पता चला कि यह आग खुद वनकर्मियों ने ही लगाई थी। दरअसल, वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए फरसूला में वन नर्सरी को वनाग्नि से बचाने की फायर लाइन काटकर वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

फतेहपुर-लैंसडौन मोटर मार्ग पर फरसूला में वन विभाग की नर्सरी स्थित है। वन विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष वन क्षेत्र में प्लांटेशन के लिए इसी नर्सरी में बीज व कलम से पौधे तैयार किए जाते हैं। इस नर्सरी के चारों ओर चीड़ बहुल क्षेत्र है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र को संवेदनशील माना जाता है। मंगलवार को फरसूला में चीड़ बहुल क्षेत्र में नर्सरी की पौधशाला को आग से सुरक्षित बचाकर रखने के लिए फायर लाइन बनाई गई। जहां नर्सरी के चारों ओर पिरूल को जलाया गया। घने जंगल से तेज धुआं उठते देखकर काफी दूर रहे ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया था।

जंगल में आग की जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया। बताया गया कि गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही सड़क से आवाजाही के दौरान अक्सर लापरवाही में वनाग्नि की घटनाएं हो जाती हैं। ग्रीष्मकाल में आग लगने की आशंका को देखते हुए इसकी अभी से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में अनुभाग अधिकारी रमेश थपलियाल ने बताया कि वर्तमान में मौसम सर्दी का है। इस समय कंट्रोल बर्निंग करने से आग पर नियंत्रण किया जा सकता है। करीब एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली नर्सरी के चारों ओर इस समय सुरक्षित तरीके से कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। इसमें नर्सरी के चारों ओर फायर लाइन बनाकर आग लगाई गई है। इसमें काफी एहतियात बरतते हुए कार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें