एमएसके सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों को जानकारी देते विषय विशे?
- फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी के अंतिम दिन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने और विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न जानकारियां दी गईं।
विज्ञान प्रदर्शनी के अंतिम दिन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर उप प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। संस्था के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। प्रदर्शनी के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने तारमंडल का मॉडल बनाकर सौर मंडल की जानकारी दी। वैज्ञानिक प्रमोद मिश्रा और पूर्णानंद गोस्वामी ने नई तकनीकी से बंजर भूमि पर कृषि करने के तरीके बताए। शुभम नेगी ने खेल-खेल में विज्ञान की जानकारी दी। रामप्रसाद ने स्टॉल के माध्यम से चमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान और वाटर टेस्टिंग की जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के सचिव रवि कुकशाल, अध्यक्ष दीपाली, अमिता नेगी, नंदन सिंह, राहुल शर्मा, ममता, बबीता और अमित शंकर आदि मौजूद रहे।
एमएसके सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों को खाद्य पदार्थों में मिल?- फोटो : KOTDWAR