एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न विद्यालयों में जन जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पंफ्लेट भी बांटे।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जीआईसी कोटद्वार, जीजीआईसी कोटद्वार, जीआईसी देवी सुखरौ, जीआईसी कोटड़ीढांग और जीआईसी दुगड्डा समेत नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को अनलॉक-5 में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंस नियम का पालन करने और विद्यालय में प्रवेश के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से करने की अपील की। जन जागरूकता अभियान में बाजार चौकी इंचार्ज एसआई संदीप शर्मा, एसआई दीपक तिवाड़ी, एसआई दीक्षा सैनी, एसआई अजय भट्ट, दुगड्डा चौकी इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश शामिल रहे।