फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 75 दिव्यांगों के बनाए यूआईडी कार्ड, कार्ड से मिलेगी कई सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम पौड़ी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल में बुधवार को जन सुविधा कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 दिव्यांगों के यूआईडी कार्ड ऑनलाइन करने के लिए प्रपत्र जमा किए गए। इस मौके पर 20 दिव्यांग प्रमाणपत्र और 16 आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही पेंशन संबंधी 30 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल ने कहा कि शिविर में दिव्यांगों की विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें पेंशन का लाभ, कृत्रिम अंग, उपकरण, परिवहन बसों में निशुल्क यात्रा, रेलवे, उच्च शिक्षा में आरक्षण समेत कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, बीडीओ अतिया परवेज, जिला पंचायत सदस्य कुल भूषण, कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र सिंह रावत, एडीओ (पंचायत) मनमोहन बिष्ट, कोटद्वार बेस अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. दिनेश कुमार सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके त्रिपाठी, ईएनटी सर्जन डॉ. मोहित लवानिया, दिव्यांग नोडल अधिकारी रणजीत सिंह, केशव सिंह नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें