फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंदिरा अम्मा भोजनालय बन रहे भ्रष्टाचार का अड्डा’

Sun, 13 Dec 2015 06:51 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के गढ़वाल संयोजक एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से की जा रही कोरी घोषणाओं को भाजपा राजनीतिक मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से खोले जा रहे इंदिरा अम्मा भोजनालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहे हैं।
विज्ञापन


पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के गढ़वाल संयोजक महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीएम हरीश रावत कोरी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में वह रिकार्ड तोड़ घोषणाएं कर चुके हैं। उनकी कोरी घोषणाओं को भाजपा राजनीतिक मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खोले गए इंदिरा अम्मा भोजनालय भ्रष्ट्राचार का अड्डा बन रहे हैं। इनमें कितने लोग भोजन कर रहे हैं इसका प्रमाण सहित कोई विवरण नहीं रखा जा रहा है। इनमें  सब्सिडी के नाम पर बड़ा गबन होना तय लग रहा है।  प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें