फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के विरोध में यमकेश्वर तहसील में गरजे कांग्रेसी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में कांग्रेसियों ने यमकेश्वर तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बिथ्याणी से लेकर तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव विनोद डबराल व क्रांति कपरवाण की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से जुड़े कांग्रेसियों ने बिथ्याणी बाजार से यमकेश्वर तहसील तक रैली निकाली। तहसील परिसर में वक्ताओं ने डीडीए लागू करने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले डीडीए को ही समाप्त करने का निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेसियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र राणा, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के द्वारीखाल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बिष्ट, बीडीसी सदस्य सुरेश भट्ट, बिथ्याणी के प्रधान सतेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें