फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश दरकिनार, शादियों के सीजन में देर रात तक डीजे का शोरगुल बेशुमार

Wed, 12 Feb 2025 11:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/कण्वघाटी।

सार

इन दिनों शादी बरात का सीजन होने के कारण चहल-पहल बनी हुई है। देर रात तक तेज आवाज में वेडिंग प्वाइंट और घरों में डीजे बज रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
डीजे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों के सीजन में शहर से ग्रामीण अंचल तक देर रात तक डीजे की आवाज जहां लोगों को सोने नहीं दे रही है, वहीं विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने पुलिस व प्रशासन से रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करने और डीजे बजाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करने की मांग की।

विज्ञापन


कोटद्वार शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल सनेह पट्टी, पदमपुर सुखरो, पदमपुर मोटाढाक, कण्वघाटी के किशनपुर, मगनपुर, त्रिलोकपुर, झंडीचौड़, सिगड्डी समेत सभी वार्डों में इन दिनों शादी बरात का सीजन होने के कारण चहल-पहल बनी हुई है। देर रात तक तेज आवाज में वेडिंग प्वाइंट और घरों में डीजे बज रहे हैं। जिससे लोगों की नींद हराम हो गई है।

बीमार और बुजुर्ग भी तेज ध्वनि से परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत परीक्षार्थियों को हो रही है। 12वीं की छात्रा ममता, स्नेहा, गौरी, कुमकुम, दुर्गा, विजयलक्ष्मी, श्वेता, स्वाति और खुशी का कहना है कि देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से वे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे।
विज्ञापन


हल्दूखाता के पार्षद जगदीश बहुखंडी, लोकमणिपुर के राजेंद्र सिंह बिष्ट व झंडीचौड़ उत्तरी के पार्षद रजनीश बेबनी का कहना है कि शादियों के उत्साह में बच्चों की पढ़ाई के साथ ही बुजुर्ग और बीमारों की परेशानी ध्यान में रखनी चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने की परीक्षा पे चर्चा, शोरगुल में तैयार नहीं हो रहा पर्चा
इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री ने स्वयं परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियां का मनोबल बढ़ाया है, लेकिन धरातल पर जिम्मेदारों को इसकी फिक्र नहीं है। अधिकांश विद्यार्थी देर रात और तड़के पढ़कर परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, देर रात तक क्षेत्र में होने वाले विवाह समारोहों में बैंड, ढोल और डीजे के शोरगुल से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है।

ये भी पढ़ें...National Games:  संकल्प से शिखर पर पहुंची उत्तराखंड की बेटियां, शालिनी ने मजाक बनाने वालों को रजत से दिया जवाब
विज्ञापन


कोटद्वार भाबर में देर रात तक डीजे बजाने का मामला संज्ञान में आया है। अधीनस्थ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -लोकेश्वर सिंह, एसएसपी पौड़ी गढ़वाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें