फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फार्मेसिस्ट के भरोसे एलोपैथिक चिकित्सालय भगवती तलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल विकास खंड के अंतर्गत राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भगवती तलिया चिकित्सक समेत अन्य स्टॉफ की नियुक्ति न होने के कारण रेफरल सेंटर बना हुआ है। स्थिति यह है कि चिकित्सालय महज एक फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। देखरेख के अभाव में अस्पताल के गेट के बाहर और परिसर में घनी झाड़ियां उग गई है।
विज्ञापन

भगवती तलिया में वर्ष 2007 में राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय को मंजूरी मिली थी। साथ ही भवन निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि आवंटित की गई। वर्ष 2014 में चिकित्सालय का भवन बनने के बाद संविदा चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, एएनएम समेत पांच कर्मियों की तैनाती की गई। कुछ समय तक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठीक चली, लेकिन इसके बाद अस्पताल में तैनात स्टॉफ ने अपना ट्रांसफर करा लिया। मेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों के अभाव में वर्ष 2018 में एक साल तक अस्पताल में ताले लटके रहे। ग्रामीण बलदेव जोशी, रामेश्वर प्रसाद, दिनेश जोशी, हिमांशु ढौंडियाल, संजय लखेड़ा, पंकज कुमार का कहना है कि देखरेख के अभाव में अस्पताल में जगह-जगह घास व पेड़ उग गए हैं। मोहन सिंह का कहना है कि यह अस्पताल चौबट्टाखाल और श्रीनगर विधानसभा के मध्य होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। सीएमओ डॉ. मनोज बहुखंडी का कहना है कि चिकित्सालय में स्टॉफ की तैनाती के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को लिखा गया है। कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें