फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वीर सैनिकों का सम्मान, शौर्य और बलिदान को किया नमन

Sun, 19 Jul 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से आयोजित हुआ समारोह
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों को किया गया सम्मानित
कोटद्वार। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी की ओर से वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
दुर्गापुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सतपाल महाराज और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि वह स्वयं एक सैनिक की बेटी हैं और बचपन से ही उन्होंने अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संस्कार प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल जीएस नेगी (रि.), भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, कर्नल जेपी ध्यानी (रि.), गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, इफ्को चेयरमैन उमेश त्रिपाठी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, विपिन कैंथोला, विकासदीप मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें