फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्थानीय संसाधनों से रोजगार का जरिया बन सकता है होम स्टे

Wed, 19 Aug 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग लैंसडौन के अदनाला रेंज के अंतर्गत रथुवाढाव स्थित वन विश्राम भवन में बुधवार को दो दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन वन क्षेत्राधिकारी अदनाला रेंज रूपा रानी ने किया। प्रशिक्षण में 24 स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्थानीय होम स्टे संचालकों मनोज नेगी, शिवांग नेगी और बच्चन सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। अमित श्रीवास्तव ने बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए नई रणनीति और सोशल मीडिया मार्केटिंग की जानकारी भी दी। उप वन संरक्षक तरुण एस ने ग्रामीणों से वन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ होम स्टे विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने पक्षी फोटोग्राफी और नेचर ट्रेल वॉक जैसी गतिविधियों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें