फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलों के मद्देनजर कोटद्वार में भी अलर्ट, सघन चेकिंग

Thu, 21 Jan 2016 08:16 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस और अर्द्धकुंभ में आतंकी हमले की आशंका के चलते पौड़ी पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यूपी बार्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

कौड़िया कैंप, देवीमंदिर, बीईएल रोड, सिद्धबली मंदिर और यूपी बार्डर से सटे भाबर के कई इलाकों पर पुलिस ने हर वाहन और आने जाने वाले पर नजर रखी। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्र में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि पौड़ी जनपद की सीमा उत्तर प्रदेश के बिजनौर और उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से मिलती है। इन दोनों क्षेत्रों की सीमा पर खास नजर रखी जा रही है।

पाखरौ में खुली नई पुलिस चौकी, फोर्स तैनात
कोटद्वार। पौड़ी जिला पुलिस ने कोटद्वार-कालागढ़ मार्ग पर स्थित पाखरौ में एक नई पुलिस चौकी खोल दी है। नवसृजित इस पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार से फोर्स तैनात कर दी गई है। पाखरौ में चौकी खुलने से कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंदर कालागढ़ मार्ग पर निगरानी रखी जा सकेगी। चौकी के निर्माण के लिए यहां वन विभाग से जमीन मांगी जाएगी। सीटीआर का पाखरौ क्षेत्र यूपी की सीमा से नजदीक पड़ता है। जहां वन्यजीवों से जुड़े अपराधों की हर समय आशंका बनी रहती है। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि बृहस्पतिवार से पाखरौ में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। यहां से कोटद्वार-कालागढ़ मार्ग समेत पूरे इलाके पर नजर रखने में मदद मिलेगी। पाखरौ में चौकी खुलने के साथ ही कोतवाली कोटद्वार में चौकियों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें