फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में लगी आग, अफरातफरी

Wed, 20 Jan 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाबर के निंबूचौड़ गांव में रात का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटों को देखकर घर के लोगों में अफरातफरी मच गई।

परिजनों ने हिम्मत से काम लेते हुए सिलेंडर को रसोई से खींचकर आंगन में फेंक दिया और उसके ऊपर रेत डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी।

 सूचना मिलते ही भाबर गैस एजेंसी के प्रबंधक कैलाश अधिकारी एजेंसी से दो फायर फाइटर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाया। लोगों ने घटना की जानकारी कोटद्वार फायर स्टेशन को दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार निंबूचौड़ में प्रेमबल्लभ बुड़ाकोटी के घर पर रसोई में खाना बन रहा था। बताया जा रहा है कि रसोई में लकड़ी का चूल्हा भी जल रहा था।

इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और विकराल रुप धारण कर लिया।

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्राम प्रधान सुमन रावत और विनोद रावत ने बताया कि लोगों की सजगता के चलते बड़ा हादसा टल गया। गैस एजेंसी प्रबंधक की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें