कोटद्वार। मालन डायवर्जन रूट पर तल्ला मोटाढाक से हल्दूखाता के बीच बनी कच्ची सड़क गड्डों में तब्दील हो गई है। जिससे क्षेत्रवासियों को इस दो किमी मार्ग पर हिचकोले खाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
क्षेत्रवासियों ने लोनिवि से मार्ग में हुए गड्ढों को भरकर सड़क को समतल करने की मांग की है। क्षेत्रवासी कुबेर जलाल, जगदीश प्रसाद बहुखंडी, सुनील थपलियाल, बीरेंद्र प्रसाद, मधूसूदन नेगी, गुड्डू नेगी, सुरेंद्र सिंह मेहरा का कहना है कि मालन डायवर्जन रूट पर सड़क गड्डों में तब्दील हो गई है, जिससे इस मार्ग पर वाहन से हिचकोले खाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
बीमार, बुजुर्ग लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय आवाजाही काफी मुश्किलभरा हो गया है। यहां स्ट्रीट लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने सड़क को समतल कर प्रकाश व्यवस्था करने की मांग संबंधित विभाग से की है। संवाद