फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चार दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग, 16 के बनाए दिव्यांग प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पौड़ी की ओर से ब्लाॅक मुख्यालय रिखणीखाल के प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर चार दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। 16 दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र भी बनाए गए।

उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि के रूप में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोदी और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनोहर देवरानी ने संयुक्त रूप से किया। सहायक खंड विकास अधिकारी एवं प्रभारी सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरेंद्र सिंह कोहली ने विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की टीम ने 55 व ऐलोपैथिक चिकित्सालय की टीम ने 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने 10 लाभार्थियों को 88 पशुओं के लिए दवाइयां वितरित की। कृषि विभाग ने 13 लाभार्थियों को कृषि यंत्र व उद्यान विभाग ने 7 लाभार्थियों को बीज व दवाइयां वितरित की। 13 लोगों ने समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन बंद करने के लिए आवेदन किया। इस मौके पर बीडीओ नरेश सुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख चंद्रभूषण नौगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें