फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में 12 को हृदय रोग जांच शिविर

Sat, 05 Dec 2015 10:09 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट संयुक्त पहल पर एचएनबी बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली (श्रीनगर) में 12 दिसंबर को  नि:शुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में हिमालयन अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनुराग रावत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। शिविर के दौरान चिकित्सक की सलाह पर मरीजों का निशुल्क ईसीजी व रक्तचाप परीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के मुखिया डा. रोमिल भटकोटी ने बताया कि अमर उजाला के सहयोग से  विवि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहा है। इसमें लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सलाह देने के साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। पहाड़ में विशेषज्ञ चिकित्सक की जरूरत को समझते हुए बेस अस्पताल में 12 दिसंबर को हृदय रोग जांच शिविर लगेगा। इससे पहले बेस अस्पताल में अक्तूबर माह में शिविर लगाया गया था।  


शिविर की तिथि: 12 दिसंबर
शिविर का समय: सुबह 10.30 से दोपहर 2.00 बजे
शिविर का स्थान:  रेडियोलॉजी विभाग के निकट (बेस अस्पताल)

11 को भी करा सकते हैं पंजीकरण
श्रीनगर। मरीजों की भीड़ को देखते हुए एक दिन पहले भी पंजीकरण सुविधा दी जा रही है। मरीज शुक्रवार 11 दिसंबर को भी बेस अस्पताल के ओपीड़ी में पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें