फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरोंखाल ब्लाक के नौ गांवों में गुलदार की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के बवांसा तल्ला, बवांसा मल्ला, ग्वीन मल्ला, तल्ला, ताछीखाल, भटवाडो, कोठिला, खितोटिया, चौंडी आदि गांवों में पिछले कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी है। गुलदार अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। क्षेत्र के पशुपालकों ने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने व पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार ने शनिवार रात को बवांसा तल्ला में पशुपालक अर्जुन सिंह का एक बैल और एक बकरी, बवांसा मल्ला में पशुपालक आनंद सिंह के एक बैल और एक भेड़ को अपना निवाला बना लिया। इसके अलावा भटवाड़ो गांव में पशुपालक मोहन सिंह की कई बकरियों को निवाला बनाया है। ग्रामीण अरविंद सिंह रावत, भगत सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, रमेश सिंह रावत, यशवंत सिंह रावत आदि ने वन विभाग से समस्या के निराकरण की मांग की है। गढ़वाल वन प्रभाग दीवा रेंज के वन बीट अधिकारी जितेंद्र चौहान ने कहा कि मामला संज्ञान में है। वन कर्मियों को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें