फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्याणी गांव में गुलदार ने घर में घुसकर बच्चे को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के कस्याणी गांव में गुलदार ने घर में घुसकर एक चार वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के परिजनों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। हमले में बच्चे के पैर में हल्की चोटें आई हैं। बहादुर बच्ची राखी के गांव देवकुंडाई के निकटवर्ती गांव कस्याणी में 10 दिन के भीतर बच्चों पर गुलदार के हमले की दूसरी वारदात से क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और उनके बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक तलाईं कांता प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे कस्याणी गांव निवासी सर्वेश्वर प्रसाद का चार वर्षीय पुत्र शिवम घर की रसोई में अपनी माता दीपा देवी और दादी लीला देवी के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक रसोई में गुलदार घुस गया। इससे पहले कि बच्चे की मां कुछ समझ पाती, गुलदार शिवम की ओर लपकने लगा। गुलदार को शिवम के पास आता देख उसकी मां दीपा देवी और दादी लीला देवी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले से बच्चे के पांव पर चोट आई है। सूचना पर वनकर्मी रात को ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार को भगाने के लिए कई हवाई फायरिंग की। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी को फोन पर क्षेत्र को तत्काल गुलदार से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने और वनकमियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें