फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने जा रही किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लाक के बिथ्याणी ग्राम पंचायत के रैनबाड़ी तोक में गुलदार के हमले में घायल किशोरी सानू ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लालढांग रेंज के अंतर्गत वन विभाग के पंचूर ब्लाक की फेडुवा बीट में गुलदार ने एक किशोरी पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिथ्याणी के तोक ग्राम रैनाबाड़ी निवासी किशोर सिंह नेगी की पुत्री कु. सानू (16) शुक्रवार सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल जा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने सानू पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में सानू के पैर पर पंजे के जख्म हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने उसे यमकेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वन दरोगा भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके लिए रवाना हो गई थी। बताया कि घास लेने जा रही महिलाओं के साथ एक कुत्ता भी था। गुलदार को देखकर कुत्ता भाग गया, जिससे किशोरी के पैर पर उसके पंजे लग गए। वन दरोगा ने बताया कि संभवत: गुलदार कुत्ते को निवाला बनाना चाह रहा था। घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें