फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी की आपूर्ति पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Thu, 04 May 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
दूषित पानी की सप्लाई के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देती काशीरामपुर तल्ला की महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन कर क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति बंद करने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काशीराम तल्ला को पेयजल आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल में गंदे नाले का पानी जा रहा है। पाइप लाइनों के जरिए रिसकर गंदा पानी लोगों के घरों में जाने से बीमारी का खतरा पैदा हो गया है। कई बार की शिकायत के बावजूद जल संस्थान इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीण बृहस्पतिवार दिन में तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर दिक्कत बताई। कहा कि गांव के घरों में कई दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कहा कि गांव की पाइप लाइनें गंदे पानी के नालों से होकर गुजर रही हैं, जिससे यह दूषित जल रिसकर लोगों के घरों में जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि काशीरामपुर स्थित नलकूप के पास नगर पालिका का गंदा पानी जमा हो रहा है, जो पाइप लाइन के जरिए घरों तक पहुंच रहा है। इस बारे में जब जलसंस्थान के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने संबंधित नलकूप को जलनिगम का बताते हुए समस्या का समाधान करने से हाथ खड़े कर दिए। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इससे पूर्व ग्रामीणों ने तहसील में दूषित पेयजल की आपूर्ति को लेकर जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में लता बिष्ट, संतोषी देवी, लक्ष्मी बिष्ट, अनीता देवी, सीमा रावत, गोदांबरी देवी, पवेत्री देवी, सावित्री देवी, बिंदु देवी, विमला देवी, सुमन देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, यशोदा देवी, गीता देवी व धनेश्वरी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें