फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तेलीसोत रपटे पर पुल निर्माण का शासनादेश जारी, बरसात में मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। सिगड्डी सिडकुल समेत क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने लोनिवि की ओर से तेलीसोत रपटे पर पुल निर्माण के लिए भेजी गई डीपीआर को मंजूरी प्रदान करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। लोनिवि जल्द ही पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। पुल निर्माण होने से बरसात के सीजन में क्षेत्रवासियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

कोटद्वार चिलरखाल मुख्य मार्ग पर तेलीसोत गदेरे में स्थित रपटे पर कई साल से पुल निर्माण की मांग चल रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने लोकमणिपुर में तो इस नदी में दो पुल बनवा दिए, लेकिन रामदयालपुर के पास बने रपटे पर पुल निर्माण में रुचि नहीं दिखाई। जिससे सिगड्डी सिडकुल के हजारों कर्मचारियों, रामदयालपुर, श्रीरामपुर समेत क्षेत्र की हजारों की आबादी को बरसात के दौरान उफनते गदेरे का जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ता था। बीते वर्षों में इस रपटे पर कई वाहन हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में लोनिवि दुगड्डा ने यहां पर करीब 30 मीटर स्पान के डबल लेन आरसीसी पुल के तहत बाक्स कल्वर्ट पुल निर्माण की डीपीआर शासन को भेजी थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। वर्ष 2023 और 2024 की आपदा के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पुल निर्माण को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करवाया। जिसके लिए अब इस पुल निर्माण के लिए 2.36 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से लोनिवि दुगड्डा को पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।



मालिनी किसान पंचायत के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी, मालिनी गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष कुबेर सिंह जलाल, समाज सेवी नरेश सिंह अधिकारी समेत क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण के लिए जीओ जारी होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


तेलीसोत रपटे पर 30 मीटर स्पान के डबल लेन पुल के निर्माण के लिए 2.36 करोड़ की डीपीआर को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

-निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें