फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मौसम की गलत जानकारी दे रहे टीवी चैनल

Sat, 25 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकाशारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने इलेक्ट्रानिक मीडिया में उत्तराखंड के मौसम के बारे में गलत सूचनाओं के प्रसारण को साजिश बताया है। कहा कि यहां मौसम बहुत ही अच्छा है, लेकिन चैनल ठीक इसके विपरीत बता रहे हैं। इससे यात्रा पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की यात्रा के बाद हरिद्वार लौटते समय शंकराचार्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि यात्रा मार्ग में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बारिश से कभी मार्ग बंद होता है, तो मशीन उसे तत्काल खोल देती हैं। उन्होंने नाराजगी जताई कि वर्ष 2013 की आपदा में भी इलेक्ट्रानिक मीडिया ने ऐसा ही दुष्प्रचार किया था।

स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि चार धाम के अलावा अन्य तीर्थस्थलों के दर्शन की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टूर आपरेटर्स श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा कर सीधे लौट जाते हैं। सरकार को चाहिए कि अन्य धर्मस्थलों की सूची बनाकर वहां के लिए बस सर्विस चलाएं। अन्य धर्म स्थलों की उपेक्षा बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं से कंपनियों को फायदा हो रहा है। सुरंग निर्माण से जलस्रोत सूख रहे हैं। पाइप के अंदर से पानी गुजारने से गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। शंकराचार्य ने मठ-मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर भी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें