फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन में जूनियर वर्ग से सिमरन, सीनियर से रेशमा रही अव्व्ल

विज्ञापन
पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देते शिक्षक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। साथ ही छात्रों ने स्लोगनों और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिका शिक्षा और महिला उत्थान विषय पर अपने भाव व्यक्त किए।
विज्ञापन

जीजीआईसी कलालघाटी में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पार्षद राकेश बिष्ट और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू कपरवाण के नेतृत्व में छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न विषयों पर जूनियर और सीनियर वर्ग की स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान जूनियर वर्ग की स्लोगन में सिमरन, महक, नंदनी और पेंटिंग में सरगम, आयुषी, खुशबू और सीनियर वर्ग की स्लोगन प्रतियोगिता रेशमा, रिषिता, मुस्कान, पेंटिंग में दीपिका जखमोला, अंबिका डबराल, दीपिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। आस्था को विशेेष पुरस्कार दिया गया। इस दौरान बेटा बेटी एक सामान के नारे को साकार करने वाली दो शिक्षिकाओं उषा रावत और सूचिता बिष्ट को पुरस्कृत किया गया।
पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुष्कर सिंह नेगी ने छात्राओं को इस दिवस को मनाने की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता सलोनी, ज्योति, मानसी, कुसुमलता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान करने के लिए स्वयंसेवी छात्रा अक्षिता, निशा, सलोनी, रेशमा, शिवानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सतीश चंद्र शाह, महेंद्र रमोला, विजेता गडोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें