फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाहर से आने वाले सभी लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम और उपचार को लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल, कौड़िया बॉर्डर और कोविड केयर सेंटर कौड़िया का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को बेस अस्पताल में कोरोना उपचार के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने को कहा। साथ ही बाहर से आने वाले सभी लोगों के अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराने और पुलिस को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोटद्वार के बेस अस्पताल पहुंचे डीएम ने अस्पताल में बन रहे आईसीयू, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, मरीजों के वार्ड, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने कौड़िया बॉर्डर पर पुलिस व्यवस्था और कोरोना जांच केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए कोटद्वार क्षेत्र में बड़े कैंप लगाने की योजना है। जिसमें एक साथ चार वैक्सीनेशन टीमों को लगाकर एक दिन में 500 से एक हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। कोटद्वार बेस अस्पताल में 100 बेड का कोरोना आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां पर फिलहाल छह बेड आईसीयू के उपलब्ध हैं। दो से तीन में 10 बेड के आईसीयू को भी शुरू कर दिया जाएगा। बेस अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मशीनें आ गई हैं। एक सप्ताह में प्लांट का संचालन शुरू होने की संभावना है। डीएम ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 90 जंबो ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और 20 छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं। उपचार में ऑक्सीजन गैस की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें