फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाली टंकी और कोटद्वार टाइग्रेस की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी। मकर सक्रांति गेंद मेला समिति किशनपुर की ओर से जीआईसी कण्वघाटी के खेल मैदान में चल रही प्रथम महिला टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गढ़वाल टंकी और दूसरे मैच में कोटद्वार टाइग्रेस ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल ने प्रवेश कर लिया।



उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सौरभ ध्यानी और अनुसूया पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला कण्व भाबर और गढ़वाली टंकी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वाल टंकी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।
विज्ञापन

सुनीता ने 25 गेंदों में धुआंधार 64 रन और सरिता ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए। कण्वघाटी भाबर की ओर से खुशी और हंसिका ने 2-2 विकेट झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कण्व भाबर की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। गढ़वाल टंकी की ओर से अर्चना ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। दूसरा मुकाबला सिद्धबली रॉयल्स और कोटद्वार टाइग्रेस के मध्य खेला गया। सिद्धबली क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए।
रीना जखमोला ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए। कोटद्वार टाइग्रेस की ओर से तनु ने 2 विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य पीछा करने उतरी कोटद्वार टाइग्रेस की टीम ने बिना विकेट खोए एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंकों के आधार पर कण्व भाबर और सिद्धबली रॉयल पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन


रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। अंपायर की भूमिका सौरभ ध्यानी और सुशील काला और स्कोरर की भूमिका अजय कुमार ने निभाई। मैच का आंखों देखाहाल गणेश धूलिया, मुकेश ममगाईं ने सुनाया। इस अवसर पर समिति के संयोजक राकेश मोहन धूलिया, सौरभ केष्टवाल, अनुसूया पांडेय, प्रियांशु केष्टवाल, योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल, रोहित बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें