फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक जल स्रोत के सामने कूड़े का अंबार, प्रदर्शन

Mon, 29 Feb 2016 09:55 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोअर चोपड़ा गदेरे के तिमली बैंड के समीप नगरपालिका की ओर से कूड़ा डालने पर जॉन वैसली स्कूल, मैसमोर इंटर कॉलेज व लोअर चोपड़ा के मोहल्लेवासी भड़क उठे। उन्होंने प्रदर्शन कर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि नगरपालिका प्राकृतिक जलस्रोत के सामने कूड़े का अंबार लगा रही है।
विज्ञापन

पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर तिमली बैंड के समीप नगरपालिका द्वारा शहर का कूड़ा डाला जा रहा है जिससे मैसमोर इंटर कॉलेज, जॉन वैसली स्कूल व बाल समाधान केंद्र के छात्र-छात्राओं व लोअर चोपड़ा के मोहल्लेवासी भड़क गए। सोमवार को लोअर चोपड़ा के मोहल्लेवासियों व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कूड़े के ढेर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस मौके पर राजेश मैंसल, कीर्तिभूषण आदि ने कहा कि पौड़ी की नगरपालिका केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही है। शहर का कूड़ा लोअर चोपड़ा गदेरे में डाले जाने से समीप के प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समीपस्थ मोहल्लों व विभिन्न विद्यालयों को आने जाने वाले छात्र-छात्राओं व राहगीरों को कूड़े से उठ रही बदबू से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कहा कि पालिका से शीघ्र ही लोअर चोपड़ा गदेरे में कूड़ा डालना बंद नहीं किया तो शहरवासी नगरपालिका का घेराव करेंगे। इस मौके पर नवीन भट्ट, अनिल डेविड, अजय कुमार और रविंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन

नगरपालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन तलाशने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उक्त जगह पर कूड़ा निस्तारण नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पालिका के साथ सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें