फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षित पेंशन की पहली किस्त का भुगतान न होने से पेंशनर्स में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश प्राप्त राज्य कर्मचारी और यूकेडी के पूर्व जिला प्रवक्ता एमसी केष्टवाल ने वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पुनरीक्षित पेंशन की प्रथम किस्त का भुगतान अभी तक नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से उन्हें प्रथम किस्त का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पुनरीक्षित पेंशन का निर्धारण कर वर्ष 2016 से अक्तूबर 2020 तक के एरियर को प्रदेश सरकार ने दो किस्तों में भुगतान करने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार पहली किस्त का भुगतान वित्तीय वर्ष 2020-21 में और दूसरी किस्त का भुगतान वित्तीय वर्ष 2021-22 में होना है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी तक सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त का भुगतान नहीं हो पाया है। पेंशनर्स किस्त भुगतान के लिए कोषागार के चक्कर काट रहे हैं। कोषागार से संपर्क साधने पर कर्मियों ने अभी तक इस संबंध में किसी तरह के आदेश न मिलने की बात कही है। कहा कि एक ओर सरकार कार्यरत कर्मचारियों को बोनस देने के आदेश पारित कर चुकी है, वहीं अवशेष देयक का भुगतान न होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस संबंध में आदेश जारी कर कोषागार को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें