फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर 22 को

Mon, 16 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएचयू, हिमालयन हॉस्पिटल व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार को कोटद्वार में निशुल्क न्यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 22 मई को बदरीनाथ मार्ग पर मैठाणी मेडिकल सेंटर क्लिनिक में शिविर आयोजित किया जाएगा। एसआरएचयू-हिमालयन हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. रंजीत कुमार संबंधित रोगियों की निशुल्क जांच करेंगे।
विज्ञापन


एसआरएचयू के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डॉ. रोमिल भटकोटि ने बताया कि इससे पहले अमर उजाला व हिमालयन हॉस्पिटल ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हृदय रोग व यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया था। इससे पहाड़ के लोगों ने खूब सराहा। लोगों की मांग को देखते हुए आगामी 22 मई रविवार को न्यूरोलॉजी सर्जरी रोगों से संबंधित निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

10 फीसदी लोग न्यूरोलॉजी की समस्या से ग्रसित
भटकोटि के अनुसार, देश की कुल आबादी के करीब 10 फीसदी लोग न्यूरोलॉजी से संबंधित किसी न किसी रोग से पीड़ित है। समय पर ध्यान न देने से बाद में ये बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है। उत्तराखंड में भी न्यूरोलॉजी की समस्या से पीड़ित रोगियों की संख्या काफी है। इसमें मुख्य रूप से सिर दर्द, मिर्गी, ब्रेन स्ट्रोक, माइग्रेन व सायटिका दर्द के रोगी होते हैं। हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जेपी शर्मा ने बताया कि लोगों की लंबे से मांग को देखते हुए कोटद्वार में सुपर स्पेशयिलिटी न्यूरोलॉजी सर्जरी विभाग का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अमर उजाला के साथ मिलकर उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका मकसद लोगों को रियायती दरों पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें