फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मिली शिक्षक की बीएड डिग्री, मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Dec 2015 07:32 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने थलीसैण ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में तैनात एक शिक्षक की बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया है। विभाग की ओर से बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि थलीसैण के ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात रुद्रप्रयाग जनपद निवासी मनोज सिंह की तैनाती अक्तूबर 2014 में हुई थी। मनोज ने अपने प्रमाण पत्रों के साथ अपनी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की बीएड की डिग्री लगाई थी। विभाग की ओर से की गई शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान शिक्षक मनोज सिंह की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई।
जांच के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने इस डिग्री को अपने विश्वविद्यालय की डिग्री होने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर शिक्षक मनोज सिंह को बर्खास्त कर दिया है। डीईओ बेसिक रावत ने बताया कि विभाग में तैनात अन्य शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की भी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ थलीसैण के बीईओ साबेद आलम ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में शिक्षक मनोज कुमार के खिलाफ थलीसैण राजस्व पुलिस क्षेत्र में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें