फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कुमकुम रौतेला, शशिप्रभा, नागेंद्र और चक्रधर हुए सम्मानित

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में सर्वोदय सेविका शशि प्रभा रावत को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
फा स्व. कुंवर सिंह नेगी ‘कर्मठ’ स्मृति समिति और साहित्यांचल साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार स्व. कुंवर सिंह नेगी ‘कर्मठ’ की 109वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा. नंदकिशोर ढौंडियाल ‘अरुण’ द्वारा रचित ‘छोटे कद का बड़ा आदमी ’- स्मृति शेष स्व. कुंवर सिंह नेगी ‘कर्मठ’पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग स्थित कालेश्वर प्रेस में आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी, अतिविशिष्ट अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ्वाल और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साहित्यांचल संस्था के संरक्षक चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’को साहित्य सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उच्च शिक्षा उत्तराखंड की संयुक्त निदेशक डॉ कुमकुम रौतेला को शिक्षा सम्मान, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दैनिक जयंत के संपादक नागेंद्र उनियाल को पत्रकारिता सम्मान और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत को समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
साहित्यांचल साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष शिव प्रकाश कुकरेती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सचिव संपत्ति नेगी ‘संध्या’, स्व. कुंवर सिंह नेगी कर्मठ स्मृति समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक ज्ञान सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र कोठारी, विनोद चंद्र कुकरेती, प्रवेश नवानी, डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, श्याम प्रसाद कोटनाला, हरीश चंद्र कुंडलिया, जेपी भारद्वाज, डा. मनोरमा ढौंडियाल, विजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संचालन सीपी नैथानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें