फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख के गांजे के साथ महिला समेत चार नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
83 किलो 875 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने एक महिला समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जकर उनके दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। गांजे की बाजार में कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बुधवार को एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में दुगड्डा में चेकिंग अभियान चलाया गया। एनएच पर दो वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, जिनमें तीन बोरों में भरा गांजा बरामद किया गया। साथ वाहनों में सवार एक महिला और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे पर्वतीय क्षेत्रों से गांजा खरीदकर मैदानी क्षेत्रों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने विकास उर्फ अंकित, सुमन देवी, बिट्टू कुमार सभी निवासी मऊ सिविल लाइन मुरादाबाद (यूपी) और ओमबीर निवासी ओडला संभल (यूपी) के रूप में की गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर गांजा ढोने के लिए प्रयोग में लाई गई दोनों कारों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें