दुगड्डा ब्लाक के ज्येष्ठ उप प्रमुख अजयपाल सिंह रावत ने न्याय पंचायत फरसूला में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाने की मांग की है।
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर दो एएनएम केंद्र हैं, लेकिन फिर भी न्याय पंचायत क्षेत्र की जनता को टीकाकरण कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा जाने को बाध्य होना पड़ रहा है। कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में आवागमन के साधन सीमित होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में एएनएम सेंटर फरसूला में टीकाकरण कैंप लगाने की मांग की है। धर, ब्लाक के चिकित्साधिकारी डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने कहा कि सेटअप व सीमित स्टाफ के कारण प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर टीकाकरण किया जाना संभव नहीं है। टीकाकरण के करीब आधा घंटा तक शरीर में होने वाले प्रभाव को देखने और जांचने के लिए एक चिकित्सक व फार्मसिस्ट की आवश्यकता होती है।