फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्कूलों में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू की जयंती

Fri, 14 Nov 2025 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। बाल दिवस पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू काे नमन किया।
भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ. विपिन पंवार ने विद्यार्थियों को पं. नेहरू के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती, डॉ. बबलू कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष खुशी ने भी विचार रखे। ज्ञान भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी रंजना रावत ने किया। प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य शिवानी नेगी, निदेशक अभय रावत ने मिष्ठान वितरित किया।
एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की तीनों शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यूनिकस अकादमी में मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, संस्था की अध्यक्ष अनीता रावत की देखरेख में हुए कार्यक्रमों में बच्चों ने आकर्षण की छटा बिखेरी। राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर सिगड्डी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, जीआईसी कोटद्वार, जीवा चाइल्ड केयर एकेडमी, आईटीडीए केल्क कंप्यूटर संस्थान समेत क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस पर विशेष आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी सिंह रावत आदर्श विद्यालय जीआईसी दुगड्डा में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य उपांत रावत, प्रवक्ता धनंजय प्रसाद ध्यानी, मदन सिंह नेगी, रजनी नेगी, संगीता कुकरेती एवं कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें