फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नहीं पहुंचे पूर्व अध्यक्ष, जीएमओयू की बोर्ड बैठक स्थगित

Thu, 12 Nov 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। जीएमओयू कोटद्वार के महाप्रबंधक ने संचालक मंडल के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण के स्वास्थ्य अवरोध के कारण बैठक स्थगित करने की बात कही।
विज्ञापन

23 सितंबर को हुए संचालक पद के चुनाव में नवीन तिवाड़ी संचालक चुने गए थे। इसके बाद उन्हें आगामी एक वर्ष के लिए संचालक मंडल का अध्यक्ष चुन लिया गया था। हाल ही में कुछ संचालकों ने नवनियुक्त अध्यक्ष के प्रति अविश्वास व्यक्त करते हुए इस बाबत पत्र कंपनी के अधिकारियों को सौंपा था और आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को रखकर नए अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया कराने की मांग की थी। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले संचालकों में पूर्व अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण के भी हस्ताक्षर रहे।
12 नवंबर को जीएमओयू बोर्ड की पूर्व से बैठक निर्धारित थी। माना जा रहा है कि इस बोर्ड बैठक में एजेंडे पर चर्चा, बसों के बेहतर संचालन व विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जानी थी लेकिन ऐन मौके पर बोर्ड बैठक को स्थगित कर दी गई। जीएमओयू कोटद्वार के महाप्रबंधक विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि संचालक मंडल सदस्य एवं तत्कालीन अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पा रहे थे जिसके चलते बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद कार्यालय में औपचारिक बैठक हुई। इसमें संचालक मंडल अध्यक्ष नवीन तिवाड़ी, महाप्रबंधक, यातायात प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें