क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों ने चीफ पोस्ट मास्टर जनरल उत्तराखंड को ज्ञापन भेजकर मुख्य डाकघर में अत्यधिक भीड़ के कारण हो रही अव्यवस्थाओं और खाताधारकों की परेशानियों के समाधान की मांग की।
वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि पिछले कुछ समय से डाकघर में ग्राहकों की बढ़ती संख्या के आगे काउंटर और कर्मचारियों की कमी झेलनी पड़ रही है। कई योजनाओं के संचालन से भी डाकघर में अत्यधिक भीड़ हो रही है। ज्ञापन में उन्होंने डाकघर में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती करने, महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने, ग्राहकों के लिए परिसर में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने, कर्मचारियों के लिए समयबद्ध तरीके से नि:शुल्क कंप्यूटर रिफ्रेशर ट्रेनिंग की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में वरिष्ठ नागरिक गोविंद प्रसाद बहुखंडी, जेपी ध्यानी, मोहनलाल बड़थ्वाल, सोहनलाल बडोला, मथुरा प्रसाद कंडवाल और राजेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।