फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: खोह नदी में अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी

Wed, 11 Mar 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खनन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह खोह नदी में छापे की कार्रवाई की। इस दौरान ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप खोह नदी में अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर तहसील लाकर सीज कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली स्वामियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक खनिज पर्यवेक्षक नीरज सिंह रावत व नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे खोह नदी में छापे की कार्रवाई की। टीम को देखते ही खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कई ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने ट्रैक्टर ट्राली को दूसरे रास्ते भगाकर ले जाने में सफल रहे। टीम ने इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को दबोच लिया। पांचों ट्रैक्टर ट्रालियों को तहसील परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें