फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सड़क दुर्घटनाओं के जिम्मेदार अधिकारियों पर दर्ज हो प्राथमिकी

Sat, 29 Aug 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में सड़कों पर गड्ढों और स्पीड ब्रेकर के कारण आए दिन हो रही घटनाओं के खिलाफ अब क्षेत्रवासी लामबंद होने लगे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर आमजन के जीवन की परवाह न करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीओ अस्मिता ममगाईं से मिला। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि बलभद्रपुर स्थित लीला रिजॉर्ट के पास लगातार हादसे हो रहे हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले इसी स्थान पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण मानपुर निवासी एक व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है।
कोटद्वार में जगह-जगह बने कई स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुरूप नहीं हैं। अधिकांश ब्रेकरों पर न तो चेतावनी संबंधी संकेतक लगे हैं और न ही उन पर पेंट किया गया है। वाहन चालकों को अक्सर ब्रेकर दिखाई नहीं देते और हादसे हो रहे हैं। राम कंडवाल ने कहा कि स्पीड ब्रेकरों के साथ-साथ कोटद्वार की सड़कों पर बने गड्ढे भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश भंडारी ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए जिम्मेदार विभागों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है। सीओ ने प्रतिनिधिमंडल को कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान जय देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लाखेड़ा, मनमोहन खंतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें