फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दीपावली पर नरेंद्र क्लब में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। दीपावली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे की भावना के साथ मनाने को लेकर नवनियुक्त कोतवाली निरीक्षक विनय कुमार ने व्यापारियों और प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निरीक्षक ने आतिशबाजी की दुकानों के लिए पूर्व निर्धारित स्थल नरेंद्र क्लब में ही स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मित्र पुलिस जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि दिवाली के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। बैठक में प्रवेश कुमार, हरीश चंद्र सहित पुलिसकर्मी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक गंभीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष रोशन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें