फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन की वादियों को देखकर अभिभूत हुए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लैंसडौन। चर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स समेत सैकड़ों हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अनुपम खेर फिल्म शूटिंग की लोकेशन देखने के लिए लैंसडौन पहुंचे। उन्होंने कहा ये वादियां बेहद खूबसूरत हैं, यहां वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगे।

उन्होंने लैंसडौन के कई स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सेना के जवानों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। सोमवार को खेर और उनकी टीम के सदस्य सेना के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां से वे सेना के जवानों की सुरक्षा में लैंसडौन की सुंदर वादियों को घूमने निकल पड़े।
विज्ञापन


वे टिपनटॉप, भुलाताल, आर्मी की फायरिंग रेंज, दुर्गा मंदिर और गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह आदि लोकेशन भी देखने के लिए गए। उन्होंने कहा कि वे एक फिल्म की लोेकेशन देखने के लिए यहां आए हैं। बताया कि वह यहां की आबोहवा, प्राकृतिक सौंदर्यता से बेहद प्रभावित हैं। यहां की लोकेशन बेहतरीन है और फिल्मों की शूटिंग के लिए यह स्थान काफी उपयुक्त है।

कहा कि वह जल्द ही लैंसडौन में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग करेंगे। जिसके लिए वह करीब एक महीने तक यहां रुकेंगे। अनुपम खेर के लैंसडौन भ्रमण के दौरान देखकर स्थानीय लोग और पर्यटक खुश हो गए। आग्रह पर अनुपम खेर ने सहर्ष स्थानीय लोगों, पर्यटकों और सेना के जवानों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान लोगों में फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। लोकेशन देखने के बाद वह गेस्ट हाउस लौट गए।
विज्ञापन


वहीं सोमवार देर शाम लैंसडौन के कालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। वह सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ कड़ी सुरक्षा में शाम 6:30 बजे होने वाली आरती में शामिल हुए। वह आज दिन में करीब 12:00 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास वह मुहूर्त का शॉट लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें