फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में फाल्ट, थम गए ट्रेन के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे की उपस्कर विद्युत लाइन (ओएचई) पर पेड़ की एक टहनी टूटकर गिरने से फाल्ट हो गया। पावर फेलियर होने से ट्रेन के पहिये जाम हो गए और दो राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा बाईपास मार्ग बंद हो गया। नजीबाबाद से भेजे इंजन से ट्रेन को खिंचवाकर ले जाया गया।

आनंद विहार से कोटद्वार पहुंची ट्रेन के खाली कोच को वापस नजीबाबाद ले जाकर खड़ा किया जाता है। शनिवार तड़के 4:30 बजे एम्प्टी कोचिंग रैक (ईसीआर) को कोटद्वार रेलवे स्टेशन से नजीबाबाद रवाना किया गया।
विज्ञापन

शनिवार तड़के आंधी आने के कारण रास्ते में पेड़ की टहनी टूटकर रेलवे की विद्युत उपस्कर लाइन (ओएचई) पर गिर गई थी। बताया जा रहा है कि करीब सवा पांच बजे अंधेरा होने के कारण ट्रेन के चालक को टहनी दिखाई नहीं दी। जैसे ही ट्रेन टहनी के संपर्क में आई, तभी 25 हजार वोल्ट क्षमता की विद्युत लाइन में तीव्र स्पार्किंग के साथ फाल्ट हो गया और पलक झपकते ही पावर फेलियर हो गया।

ट्रेन के पहिये जस के जस रुक गए। ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक रास्ते में ही खड़ी रही। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना नजीबाबाद स्टेशन को दी। वहीं, मुरादाबाद कंट्रोल रूम को भी अवगत कराया गया। जैसे-तैसे व्यवस्था जुटाकर नजीबाबाद स्टेशन से एक इंजन को कोटद्वार से नजीबाबाद आ रहे एक्सप्रेस ट्रेन के खाली कोचों को लाने के लिए भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक नजीबाबाद आरडी मीणा ने बताया कि ट्रेन सुबह करीब साढ़े सात बजे नजीबाबाद पहुंची।



बाईपास मार्ग से वाहनों का आवागमन रुका

मेरठ-कोटद्वार और मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग है। संयोग से इसी क्षेत्र में ट्रेन गुजरते समय पावर फेलियर हुआ। जिससे रेलवे क्रॉसिंग खुल नहीं सका और बाईपास मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन




.

इंजन खराब होने से पैसेंजर ट्रेन प्रभावित



सुबह 8:45 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिससे रोजमर्रा के कामकाजी समय से कोटद्वार नहीं पहुंच सके। इंजन बदलकर ट्रेन को 45 मिनट बाद कोटद्वार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें