फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस से हुआ फरियादियों का मोह भंग

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनते तहसीलदार। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार और यमकेश्वर तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर कुल 19 शिकायतें दर्ज की गई। कोटद्वार में 10 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। यमकेश्वर में आई नौ शिकायतों में से एक का भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को कोटद्वार में तहसीलदार डबल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में लोगों ने 10 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित तीन, सिंचाई विभाग से संबंधित एक, लोक निर्माण विभाग से संबंधित दो, श्रम विभाग से संबंधित एक और राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायतें दर्ज की गई। तहसीलदार ने दो शिकायतों को सुनते हुए मौके पर संबंधित अधिकारी को बुलाकर शिकायतों का समाधान किया। तहसील दिवस पर पहुंचे ग्राम मोहनी रावत के राजेंद्र सिंह रावत (79) ने बताया कि वे पिछले साल से वृद्धा पेंशन के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। तहसील दिवस मात्र खाना पूर्ति बनकर रह गया है।
यमकेश्वर में एसडीएम श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर ग्राम अमाला निवासी गोविंद प्रसाद कंडवाल ने उमरोली मोटर मार्ग का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की। ग्राम सिंदूणी निवासी राजेंद्र शर्मा ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक करने, उद्यान विभाग द्वारा पावर टिलर/पावर बीडर में सब्सिडी नहीं मिलने, बगीचे में तारबाड़ करवाने और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से मोटर मार्ग का निर्माण करवाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव विनोद डबराल ने परिंदा पंपिंग योजना के फेस-2 का निर्माण कार्य करने और क्षेत्र में खराब हो चुके विद्युत पोल और लटकती तारों को बदलने के संबंध में शिकायत की। जिसपर एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार कैलाश चंद्र बिडालिया सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें