फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक झांकी और परेड के साथ मेले का आगाज

Sat, 12 Nov 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि को सलामी देते स्कूली बच्चे - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
आकर्षक परेड और झांकी के साथ शनिवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आगाज हुआ। मेले के इतिहास में पहली बार गढ़वाल के पांच पालिका अध्यक्षों ने मिलकर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम सहित नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग राकेश नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष कोटद्वार रश्मि राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी ने शुभारंभ किया।  इस दौरान पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर हैं।

वर्तमान में इनके संरक्षण की अति आवश्यकता है। नगर पालिका श्रीनगर के अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी (कार्यक्रम अध्यक्ष) ने कहा कि भविष्य में मेले को और भव्य व आकर्षक बनाए जाने के लिए पालिका प्रयासरत है। दस दिन तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। देर शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। वहीं गढ़वाल विवि के योग प्रशिक्षक डा. विनोद नौटियाल ने बताया कि 14 नवंबर से मेले निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा।  इस दौरान सभासद विजयलक्ष्मी रतूड़ी, रामेश्वरी देवी, गीता शुक्ला, बसंती जोशी, भगत सिंह डागर, मनोज, गणेश भट्ट, हीरा लाल जैन, मुकेश अग्रवाल, राकेश, जितेंद्र रावत, सुधांशु नौडियाल आदि शामिल रहे। संचालन सभासद अनूप बहुगुणा ने किया।
विज्ञापन


 परेड के दौरान लगा भारी जाम
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों की परेड के मुख्य सड़क से गुजरने के दौरान भारी जाम लगा। इस दौरान सभी को परेशानी झेलनी पड़ी।

खाली कुर्सियों के सामने दिया अतिथियों ने भाषण
श्रीनगर। समारोह में अतिथियों के देर से पहुंचने पर स्कूली छात्र खासे परेशान रहे। परेड में शामिल होने के लिए आए स्कूली छात्र सुबह साढे़ 10 बजे ही गोला पार्क में पहुंच चुके थे। जबकि मुख्य अतिथि व आयोजक एक बजे उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। समारोह के देर से शुरू होने पर परेड समाप्त होते ही लोग उठ कर चले गए। जिससे अतिथियों को खाली कुर्सियों के सामने की भाषण देना पड़ा।

छात्रों को मिले मेले में छूट 
श्रीनगर। आरटीई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने मेला संरक्षक जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट को ज्ञापन भेज परेड में भागीदारी करने वाले स्कूली छात्रों को खेल तमाशों में 50 फीसदी छूट दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मेले में आज
प्रात: 11 बजे    विद्यालयों की संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता(जीआईएंडटीआई मैदान में)
पूर्वाह्न 11 बजे डॉग शो (जीआईएंडटीआई मैदान में)
सायं 04 बजे    प्रतियोगी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृति कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें