फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला ईई का शव

Sat, 12 Nov 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शनिवार तड़के पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता का शव विभाग के आवासीय भवन में पंखे से लटका मिला। वह शुक्रवार रात को देहरादून में हुई मीटिंग से वापस कोटद्वार लौटे थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली कि कोटद्वार के जानकीनगर में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार चौहान (56) का शव विभाग के आवासीय भवन के कमरे में पंखे से लटका हुआ है। एसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि पूछताछ में पला चला कि ईई राजेश कुमार शुक्रवार रात को देहरादून में विभागीय अधिकारियों की मीटिंग में शामिल होकर कोटद्वार पहुंचे थे।

दोपहर बाद परिजनों ने पूछताछ में बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे राजेश कुमार की बड़ी बेटी काजल ने उन्हें फोन किया। फिर जब कुछ देर बाद परिजनों ने राजेश कुमार को फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। इस पर परिजनों ने राजेश कुमार के सहायक अधिकारियों को फोन किया और राजेश कुमार से बात कराने को कहा। पेयजल निगम के अन्य अधिकारी ईई के भवन में पहुंचे और उन्हें आवाज दी। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो अधिकारियों ने दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन


अंदर देखा तो वह पंखे से लटके थे। एसआई ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है। राजेश कुमार चौहान पुत्र बदन सिंह चौहान मूल रूप से सडोली कदीम गांव तहसील बेहड़ सहारनपुर के रहने वाले थे।

वह जुलाई 2015 में कोटद्वार में तैनात हुए थे। हाल में उनका परिवार केके 84 कविनगर गाजियाबाद में रह रहा है। राजेश कुमार की मौत के बाद पत्नी संगीता चौहान व बेटियों काजल व प्रतीक्षा व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें