पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी पर लैंसडौन, गुमखाल जीप यूनियन सहित स्थानीय लोगों ने रोष जताया। उन्होंने केंद्र सरकार से बढ़ते पेट्रोल, डीजल, गैस के दामोें को कम कर महंगाई दर को नियंत्रित करने की मांग की।
जीप यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, दीपक सिंह व कल्याण सिंह, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ नेगी, बरस्वार ग्रामसभा के उपप्रधान पिंटू असवाल ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90 रुपये लीटर तक पहुंच गए है, जिसका असर माल भाडे़ पर पड़ने लगा है। महंगाई दर चरम पर आ गई है। रसोई गैस की कीमत में एक साथ 50 रुपये की वृद्धि करना गरीबों के साथ अन्याय है। संवाद