फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट की उपयोगिता और उसकी तकनीकियों की दी जानकारी

विज्ञापन
बलभद्रपुर कोटद्वार में आयोजित कार्यशाला में कंप्यूटर लैब में ब्लॉग बनाना सिखते प्रशिक्षणार्थी - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कालेज ऑफ टीचर एजूकेशन (सीटीई) के तत्वाधन में सेवापूर्व अध्यापकों के लिए ई-लर्निंग विषय पर आयोजित कार्यशाला में इंटरनेट की उपयोगिता और उसकी विभिन्न तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईएचएमएस बलभद्रपुर में आयोजित दूसरे दिन की कार्यशाला का शुभारंभ सीटीई समन्वयक डॉ एके जायसवाल ने पंजाब विवि चंडीगढ़ के होटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज अग्रवाल का स्वागत कर किया। उन्होंने इंटरनेट की विभिन्न तकनीकी शब्दावलियों एचटीटीपी, यूआरएल, एनआईसी व आरआरजी के बारे में बताया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में 40-40 विद्यार्थियों के दो समूह को कंप्यूटर लैब में माइक्रोसाफ्ट वर्ल्ड, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, स्लाइड बनाना और एनीमेशन प्रयोग करना सिखाया गया। तृतीय सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में किशन जोशी ने ई-लर्निंग, अनुसंधान और साहित्यिक चोरी विषय पर व्याख्यान दिया। चतुर्थ सत्र में डॉ सुरेंद्र सजवाण ने वेबसाइट डिजाइन करने के संदर्भ में व्याख्यान किया। पंचम सत्र में सभी प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर लैब में ब्लॉग बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर आईएचएमए के प्राचार्य डॉ विमल कुमार, डॉ रश्मि बहुखंडी, डॉ अनिल मान, डॉ हितेंद्र विश्नोई, अनुराग सेमवाल, अमित जायसवाल, नवीन रावत, डॉ ऋतु ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें