फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के क्रेडिट कार्ड से ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला निवासी एक पूर्व सैनिक के क्रेडिट कार्ड पर साइबर ठगों ने सेंधमारी कर उनकी गाढ़ी कमाई ठग ली है। मामले में पीड़ित की ओर से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला निवासी पूर्व सैनिक युद्धवीर सिंह ने साइबर सेल को दिए शिकायती पत्र में कहा कि स्टेट बैंक ने वर्ष 2019 में क्रेडिट कार्ड जारी किया था। उन्होंने अभी तक इसका इस्तेमाल भी नहीं किया। इस दौरान साइबर ठग ने सत्यापन के नाम पर फोन पर उनसे ओटीपी नंबर हासिल कर क्रेडिट कार्ड हैक कर लिया। फरवरी से लेकर जुलाई तक ठग ने ऑन लाइन शॉपिंग की। ठग ने करीब 2.50 लाख रुपये की खरीदारी उनके क्रेडिट कार्ड से कर डाली। एसएमएस अलर्ट की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें मामले की भनक तक नहीं लगी। लॉकडाउन के बाद जब उन्होंने पासबुक में इंट्री कराई तब कहीं उन्हें उनके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्जकर उन्हें उनका पैसा वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मामला साइबर सेल के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें