फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चार दिन बाद भी नेशनल हाईवे पर ठप रही भारी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार में सिद्धबली के पास लोनिवि के गोदाम और लालपुल के बीच नेशनल हाईवे पर दो जगहों पर टूटे पुश्तों का निर्माण चार दिन बाद भी नहीं हो पाया है। इससे नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। जीप टैक्सियां भी सुरक्षा की दृष्टि से इन स्थानों पर सवारियों को उतारकर आवाजाही कर रही हैं। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने पहाड़ों में फल सब्जी समेत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
विगत 13 अगस्त को आई आपदा के दौरान सिद्धबली मंदिर के समीप लोनिवि गोदाम और लालपुल के बीच दो जगहों पर पुश्ता टूटने से कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे काफी संकरा हो गया। खतरे को देखते हुए एनएच प्रशासन ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। बाद में एनएच प्रशासन ने मार्ग को हल्के वाहनों को खोल दिया था। जबकि भारी वाहनों की आवाजाही अब भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद पर्वतीय क्षेत्र के बाजारों में फल, सब्जी, दूध, दही, पनीर आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। बुधवार को लोग दुगड्डा, लैंसडौन और सतपुली आदि बाजारों में लोग परेशान रहे।

नेशनल हाईवे पर पुश्ते टूटने से आवाजाही बंद है। क्रेटवायर से पुश्ते बनाए जा रहे है। पुश्ते निर्माण में चार दिन का वक्त लगेगा।
- अरविंद जोशी, अवर अभियंता, एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें