फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिमलचौड़ मेंं कर्मचारी ने की सफाईकर्मियों से अभद्रता, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिमलचौड़ में न्यायालय परिसर के पास एक कर्मचारी द्वारा स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों से अपशब्दों के प्रयोग से सफाई कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार कर नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने इस संबंध में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे स्वच्छता पखवाड़े के तहत दो दिवसीय सफाई अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह नगर आयुक्त के नेतृत्व में सफाई हवलदार समेत 15-16 सफाई कर्मचारी सिमलचौड़ में सफाई करने गए थे। कहा कि इस दौरान एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। निकाय संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संघ के स्थानीय शाखा अध्यक्ष धीरज गोडियाल, संरक्षक नहेंद्र घाघट, उपाध्यक्ष दिनेश डुगलचा, वीरेंद्र ढिंगिया, मुकेश गोडियाल, महेंद्र, शशि कुमार और अनिल समेत सभी सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें